फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस व्यक्ति को पहली मंजिल से फेंका, नाक, दांत और कोहिनी पर आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमर सिंह गांव बुढनपुर ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में नौकरी करते हैं। 6 अक्तूबर को वह घर में सोए हुए थे। उनके घर आरोपी ज्योति प्रसाद, छोटू और रतन आए। उन्होंने नोनू नाम के लड़के के बारे में पूछा। इस पर अमर सिंह ने बताया कि वह उसे नहीं जानते वह घर पर नहीं है। इस पर गेट फांदकर आरोपी अंदर आ गए। उन्होंने अमर सिंह को पहले फ्लोर की सीढ़ियों के नीचे फेंक दिया।
अमर सिंह के सिर, नाक, दांत और कोहिनी पर चोट आई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस अमर सिंह को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले गई। वहां पर इलाज के दौरान लगी चोटों का इलाज कराते हुए एमएलआर कटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें