फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : परिवहन निदेशक पर लगे दुर्व्यवाहर के आरोपों की होगी जांच, एससी आयोग ने रिपोर्ट तलब की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा परिवहन विभाग के निदेशक पर लगे दुर्व्यवहार के आरोपों की रिपोर्ट एससी आयोग ने तलब की है। विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन से मामले में हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा गया है। अब इस मामले में 23 दिसंबर को प्रधान सचिव जांच करेंगी। यूनियन प्रतिनिधियों को जांच में शामिल होने के लिए पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने प्रतिनिधियों से 20 दिसंबर तक लिखित बयान ई मेल पर मांगे हैं।
विज्ञापन

बीते नवंबर महीने में विभाग ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा निवास में बैठक बुलाई थी। इसमें शामिल रोडवेज एससी एंप्लॉइज संघर्ष समिति ने निदेशक पर जातिगत आधार पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। चंडीगढ़ पुलिस में इसकी शिकायत दी गई थी। साथ ही एससी आयोग में शिकायत भेज कर कार्रवाई की मांग की थी।
आयोग के रिपोर्ट तलब करने पर प्रधान सचिव 23 दिसंबर को हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव आजाद गिल, हरियाणा रोडवेज जागृति मंत्र के उपप्रधान राजबीर सैनी व महासचिव सुरेंद्र सिंह, हरियाणा रोडवेज चालक संघ के राज्य प्रधान कृष्ण कादयान व संयुक्त उपप्रधान राजेंद्र सिंह, हरियाणा सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान अजमेर सिंह व महासचिव आत्माराम, ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान महेंद्र सिंह गौड़ व महासचिव प्रताप भनवाला, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान रमेश श्योकंद व राज्य महासचिव अमित महराणा और हरियाणा परिवहन कर्मशाला यूनियन के राज्य प्रधान नीरज कुमार व राज्य महासचिव हरिकृष्ण के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन

रोडवेज एससी एंप्लॉइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा के राज्य प्रधान मनोज चहल व महासचिव संदीप बौद्ध ने कहा कि प्रधान सचिव उस बैठक में मौजूद थीं। उनके सामने सारा वाकया हुआ। वह कैसे निष्पक्ष जांच कर सकती हैं। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें