फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : मॉडल संस्कृति स्कूलों में परीक्षा के जरिये ही नियुक्त होंगे टीजीटी, 15 जून तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों की कमी जल्दी पूरी होगी। सेंटर फॉर टीचर एक्रीडेशन (सेंटा) के जरिये भर्ती को सिरे चढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने हर महीने सेंटा टेस्ट कराने का फैसला लिया है। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी डीईओ, डीईईओ को पत्र जारी कर कहा है कि सभी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालयों में टीजीटी के खाली पदों को केवल टेस्ट के जरिये ही भरा जाएगा।
विज्ञापन

इन स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति पहले साक्षात्कार के माध्यम से ही होती थी, लेकिन अब विभाग ने पीजीटी और प्रिंसिपल के बाद इन्हें भी परीक्षा के माध्यम से ही नियुक्त करने का फैसला लिया है। परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया गया है। टेस्ट में पंजीकरण के लिए एक लिंक भी जारी किया गया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा, जिसमें अगले तीन महीने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिस माह पेपर देना चाहता है, उससे एक महीना पहले की सात तारीख तक लिंक पर पंजीकरण कर सकेंगे। इस माह के लिए जारी लिंक 15 जून रात 12 बजे तक खुला रहेगा। निदेशक ने कहा कि प्रदेश के सभी संस्कृति मॉडल स्कूलों में लाखों बच्चों ने दाखिला लिया है। स्कूल बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें