फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन में शिक्षक और विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भारत विकास परिषद की पंचकूला शाखा के तत्वावधान में पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15 में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन प्रकल्प के अंतर्गत दो शिक्षकों सोनिया सेतिया और गुणमति मोर को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 12वीं कक्षा के चार विद्यार्थी आरती, प्रीति, करिश्मा और सुजाता को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष दीपक दुआ ने समाज उत्थान के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। प्रकल्प प्रमुख डॉ. नीरू मित्तल और आशा सैनी ने गुरुओं की भूमिका बताई। सुषमा राजपाल ने भी अपने विचार रखे और सचिव पीयूष जैन ने विद्यार्थियों को सन्मार्ग पर चलने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर परिषद के अन्य 15 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें