फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 67 किलो गांजे के मामले में महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। इंदिरा काॅलोनी स्थित एक घर से 67 किलो गांजा बरामद करने के मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने करीब एक माह बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। महिला को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। टीम उसके बेटे की भी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि इंदिरा काॅलोनी स्थित एक घर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।
गांजे को यहां से आगे सप्लाई किया जाएगा। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और नोडल ऑफिसर को सूचना दी। ताला तोड़कर जब टीम घर के अंदर पहुंची तो चार बोरियों में कुल 67 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 13 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तब राज कुमारी उसके बेटे लाल सिंह उर्फ अलगु के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। करीब एक माह बाद महिला को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान महिला से पूछताछ कर रही है कि वह कहां से गांजा लेकर आई थी, किसे सप्लाई करना था। पुलिस महिला के बेटे की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगह छापा मार रही है। महिला और उसके बेटे के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। नारकोटिक्स सेल इंचार्ज भीम सिंह का कहना है कि महिला के बेटे की तलाश की जा रही है। उसके लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें