फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग : वर्क एजुकेशन अनुदेशकों को संविधान बचाओ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। संविधान बचाओ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता आलड़िया की टीम ने पंचकूला में चल रहे धरने पर पहुंचकर वर्क एजुकेशन अनुदेशकों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मोर्चा के प्रवक्ता कृष्ण माजरा ने कहा कि हम हरियाणा सरकार से मांग करते हैं कि वर्क एजुकेशन अनुदेशकों को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के बाइलॉज 2013 में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

समय रहते हरियाणा सरकार इनकी मांगों को नहीं मानती है तो संविधान बचाओ मोर्चा वर्क एजुकेशन अनुदेशकों के साथ मिलकर हर तरह का संघर्ष करेगा। कृष्ण माजरा ने कहा कि जब से हरियाणा में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से शिक्षा को खत्म करने पर तुली है। कभी गेस्ट टीचरों को हटाया जाता है तो कभी पीटीआई को घर से बेघर किया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में एक हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
इससे साफ जाहिर हो गया है अब हरियाणा का भविष्य सुरक्षित हाथों में नहीं है। प्रदेश का युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर रहा है। हरियाणा की जनता आप को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखने का काम करेगी। इस मौके पर सरदार बलजीत सिंह रंगा, सीताराम भारतीय, हरपाल नंबरदार, राजा राम, महेंद्र सिंह, आंसू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें