फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 12-ए के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान विषय पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी के अंतिम दिन शुक्रवार को सार्थक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12-ए के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया। 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को 20 स्लाइडों के माध्यम से बदली तस्वीर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में लगाई गई स्लाइड में 1966 से 2021 तक हरियाणा के विकास की कहानी, अंबाला का विद्रोह, बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह, पलवल में महात्मा गांधी की गिरफ्तारी, नेता सुभाष चंद्र बोस का हिसार दौरा, आजाद हिंद फौज का झंडा, बैज, मोहर व नेता सुभाष चंद्र बोस के हस्ताक्षर, लाला लाजपत राय, राजा राव तुला राम-नसीबपुर की लड़ाई, अभिलेखों की जुबानी, आजाद हिंद सरकार की उद्घोषणा की विस्तार से जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी में आर्ट स्ट्रीम के साथ-साथ नॉन मेडिकल स्ट्रीम के बच्चों ने भी रुचि दिखाई। 12वीं की विद्यार्थी मनीषा ने बताया वे आज अपने अध्यापक सविता सेहरावत, पूनम जाटयान के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी देखने आए हैं। कक्षा 12वीं की लावन्या ने बताया कि प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न स्लाइडस में उन्हें काफी रोचक जानकारी मिली है। कक्षा 11वीं के नॉन मे डिकल स्ट्रीम के विद्यार्थी प्रवीन ने बताया कि प्रदर्शनी में आकर उन्हें विरासत जानने का अवसर मिला है। सेक्टर 12-ए विद्यालय के 11वीं कक्षा के नॉन मेडिकल स्ट्रीम के विद्यार्थी केतन व आनंद ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें रोहनात के कुएं की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें