फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला दिया न एसएलसी, छात्र का एक साल खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नौवीं कक्षा पास करने के बाद छात्र को 10वीं कक्षा में दाखिला नहीं दिया गया। न ही उसकी एसएलसी दी गई, जिससे वह दूसरे स्कूल में दाखिला ले सकें। स्कूल प्राचार्य की लापरवाही से उसका एक साल बर्बाद हो गया है। यह आरोपी सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में पीड़ित छात्र के भाई ने लगाया है। उसने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और न्याय दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दी शिकायत में काजमपुर निवासी गुरमुख शर्मा ने बताया कि उसके भाई सुनील ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी से नौंवीं कक्षा पास की है। गुरमुख ने बताया कि स्कूल की प्राचार्य सरोज देवी ने न तो सुनील को 10वीं कक्षा में दाखिला दिया और न ही अब उसकी एसएलसी दे रही है। उसने बताया कि प्राचार्य पहले मां-बाप को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। जब मां को लेकर स्कूल में गया तो प्राचार्य ने उनसे बात ही नहीं की। गुरमुख ने कहा कि उसके भाई का एक साल खराब हो गया है। उसका कारण प्राचार्य की जिद है। इसलिए प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
हमारी ओर से किसी भी विद्यार्थी की एसएलसी नहीं रोकी जाती है। हर रोज बच्चों की एसएलसी पर हस्ताक्षर किए जाते हैं। ये आरोप पूरी रह से गलत हैं। - सरोज देवी, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें