फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : मोरनी में जंगल बन रहे डंपिंग ग्राउंड, नहीं है उठान की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। कस्बे में घरों से निकलने वाले कचरे का उठान नही होने से जंगल प्रदूषित होते जा रहे है। प्रशासन द्वारा उठान की व्यवस्था नहीं करने के कारण ग्रामीण मजबूरन कचरा जंगलों में गिराने के लिए लाचार हैं। कचरा गिराने की उचित व्यवस्था न होने के ग्रामीणों में भी रोष है। प्रशासन की अनदेखी के चलते जगह-जगह डंपिंग ग्राउंड बनते जा रहे हैं। इससे बडे़ स्तर पर वातावरण प्रदूषित होने के साथ भविष्य में जंगलों की हरियाली का अस्तित्व भी खतरे में नजर आ रहा है। कचरा उठाने को लेकर कोई व्यवस्था न तो प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था की जा रही है और न ही इसका कोई पुख्ता हल निकाला जा रहा है। हालांकि एकाध पंचायत द्वारा अपने पंचायती क्षेत्र में सड़कों के किनारों पर कुछेक डस्टबीन रखवाए हैं, लेकिन उनको साफ और खाली करने की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन

कचरा उठाने के लिए पुख्ता व्यवस्था बनाने के लिए लगातार मांग की जा रही है। घरों से रोजाना भारी मात्रा में कचरा निकलता है। जिसे आसपास जंगलों में ही गिराया जाता है। प्रशासन ग्रामीणों के साथ मिलकर कोई व्यवस्था करवाए ताकि जंगलों में प्रदूषित होने से बचाया जा सके। - विजल पाल मैहता
जब मोरनी गांव का ये हाल है तो आसपास के गांवों का भी यही हाल होगा। इलाके में काफी संख्या होटलों की है। इनसे काफी संख्या में कचरा निकलता है। अभी नही किया तो भविष्य में समस्या इसके गंभीर प्रणाम भुगतने पडे़ंगे। - पूर्व सरपंच नरेश कौशिक जबियाल पंचायत
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाकर समाधान की मांग की गई है। अभी तक कोई भी जवाब नही मिला है। गंभीर समस्या है समाधान होना चाहिए। - मामचंद भंवरा, पूर्व सरपंच जबियाल पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें