फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : बुजुर्ग महिला की अपील, साढ़े तीन घंटे हाईवे पर डटे रहालात : बुजुर्ग महिला की अपील, साढ़े तीन घंटे हाईवे पर डटे रहे लोग, महिलाएं और बच्चे हुए ज्यादा परेशान

विज्ञापन
चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर वाहनों को रोकती 80 साल की बुजुर्ग महिला। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर 3.15 बजे किसानों ने जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस बीच एक किसान आंदोलनकारी 80 वर्षीय राजिंदर कौर वाहनों चालकों से बीच हाईवे पर खड़ी होकर समर्थन के लिए बार-बार अपील की। बुजुर्ग महिला को देखकर वाहन चालक हाईवे पर रुकते चले गए। किसानों ने भी लोगों से हाथ जोड़कर समर्थ देने की अपील की। जैसे ही आधा घंटा बीता, लोग तेज धूप और गर्मी के चलते परेशान होने लगे।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी ऑटो में बैठे लोगों और दो पहिया वाहनों वालों को हुई। इस बीच महिलाओं और बच्चों को परेशान होता देखकर किसानों ने किसान आंदोलनकारी राजिंदर कौर के कहने के बाद किसानों ने महिलाओं और बच्चों को पैदल जाने दिया। इसके बाद धीरे-धीरे ऑटो में सवाल लोग पिंजौर की तरफ कूच करने लगे, लेकिन डेढ़ घंटे में चंडीमंदिर से ओल्ड पंचकूला से आगे करीब चार किलोमीटर तक जाम लग गया।
एंबुलेंस जाम में फंसी तो किसानों ने बाहर निकाला
आर्मी के वाहनों और एंबुलेंस को किसानों ने नहीं रोका, लेकिन जाम के चलते बीच रास्ते में पिंजौर की तरफ से पंचकूला आ रही एंबुलेंस भी टोल प्लाजा के नजदीक जाम में फंस गई। इस एंबुलेंस में एक मरीज भी था, लेकिन जाम लंबा होने के चलते करीब पंद्रह से बीस मिनट तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। इस बीच किसानों ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें