फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी : गोष्ठी में बिजली अधिकारियों ने बताए स्मार्ट मीटर के फायदे, हौवा के सहयोग से आयोजित की गई गोष्ठी, अब मीटर रीडिंग दर्ज होगी मोबाइल रिचार्ज की तरह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 के पार्कों की हालत जल्द सुधर जाएगी। वीरवार को मेयर कुलभूषण गोयल ने सेक्टर-15 में 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मेयर गोयल ने बताया कि निगम की ओर से 9.74 लाख रुपये की लागत से गवर्नमेंट स्कूल के नजदीक इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क बनाई जाएगी। आयरन मार्केट के सामने भी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इस पर 12.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी पार्कों की मेंटेनेंस भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

पार्कों की रिपेयर और मेंटेनेंस पर 13.51 लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्घाटन के बाद मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि सेक्टर-15 में बनाए जा रहे कम्युनिटी सेंटर का 2.15 करोड़ रुपये का रिवाइज्ड इस्टीमेट बनाया गया है। कम्युनिटी सेंटर में एसी भी लगाए जाएंगे। बाउंड्रीवॉल पर घास लगाए जाने का काम भी पूरा हो गया है, जल्द ही पार्कों में झूले, जिम, रेन शेल्टर, बैंच का टेंडर लगाया जाएगा। प्रोजेक्ट की शुरुआत होने पर पार्षद जय कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया।
पार्षद जय कौशिक ने कहा कि वे अपने वार्ड के लोगों की समस्या को हल करने के लिए वचनबद्ध हैं। उनके वार्ड में कम्युनिटी सेंटर तैयार होने से काफी फायदा मिलेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा, धर्मपाल मंगला, दौलत राणा, आशीष गुलेरिया और सेक्टर-15 के सभी पार्क सोसायटी के प्रधान व महासचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें