फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 मेड आत्महत्या मामला : परिजनों ने देर रात जमकर किया हंगामा, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मेड आत्महत्या मामले में वीरवार को सेक्टर-15 में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। घर के बाहर तोड़फोड भी गई। सूचना पाकर सेक्टर-14 पुलिस मौके पर पहुंची। स्थित गंभीर देखकर भारी पुलिस बल तैनात की गई। परिजनों का आरोप हैै कि घर के मालिक ने ही उनकी बेटी को मारा है। सेक्टर-14 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वीरवार को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मेड का पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा करवाया गया है।
विज्ञापन


मृतका की माता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की उम्र करीब 16 साल है। वह सेक्टर-15 कोठी में बच्चों की देखरेख के लिए लगाई हुई थी। बुधवार सुबह वे बेटी को छोड़कर दूसरी कोठियों में काम करने के लिए चली गईं थी। दोपहर करीब 3:30 बजे उनके पास मकान मालिक की पत्नी का फोन आया कि आपकी लड़की नीचे गिरी पड़ी है। जब वे मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी मरी पड़ी थी। शिकायतकर्ता को शक है कि मकान मालिक के परिवार वालों ने उनकी बेटी को मारा है। उनको इंसाफ दिलाया जाए। बुधवार रात करीब एक बजे मृतका के परिजन मकान मालिक के घर पहुंचे और न्याय की मांग करने लगे। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही सेक्टर-14 थाना एसएचओ और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। हंगामा बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल बुलानी पड़ी। इस दौरान मृतका के परिजनों ने घर के बाहर तोड़फोड़ भी की। रात में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। पुलिस ने युवक को भी हिरासत में ले लिया है। वीरवार को सुरक्षा के बीच शव का पोस्टमार्टम करवा केर परिजनों को सौंपा।


दोपहर में फंदे से लटकर की आत्महत्या

बुधवार सुबह दंपती घर से नौकरी पर चले गए थे। उनके माता-पिता दोपहर में सत्संग के सुनने के लिए गए थे। मेड उस समय घर पर अकेली थी। जब बुजुर्ग घर वापस आए तो उन्होंने मेड को चुन्नी से फंदे से लटके देखा। उन्होंने मेड को बचाने के लिए चुन्नी काटकर उसे नीचे उतारा। उसके बाद पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पाते ही सेक्टर-15 पुलिस चौकी इंचार्ज योगध्यान मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। इसके सीन ऑफ क्राइम टीम को सूचना दी गई। टीम ने घटना स्थल की जांच की और सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-देर रात घर के बाहर हुआ हंंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें