फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूटी चालक को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। माजरी चौक के नजदीक डायल 112 के कार्यालय के पास जीरकपुर-शिमला हाईवे फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक ने स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान पुष्पेंद्र निवासी गांव फतेहपुर सेक्टर-20 के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-20 निवासी विशाल कुमार की शिकायत पर सेक्टर-21 पुलिस ने वाहन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुआ का लड़का पुष्पेंद्र दूध डेरी में काम करता है। वह सोमवार रात नौ बजे दूध की डिलीवरी देने गया था। देर रात जब घर नहीं आया तो नंबर पर फोन किया तो अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि पुष्पेंद्र को ट्रक ने टक्कर मार दी है। तत्काल बताई गई जगह में पहुंचा और राहगीरों की मदद से पुष्पेंद्र को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत होने की वजह से डाॅक्टर ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे में पुष्पेंद्र की पैर की हड्डी, चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें