पंचकूला। सेक्टर-8 में पार्टी के लिए आए लोगों में मारपीट करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 निवासी शिवम प्राशर की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिवम प्राशर ने बताया कि वह 28 मार्च को दोस्त एमडीसी निवासी गगनदीप, सेक्टर-15 निवासी कुलदीप और बड़े भाई आशुतोष के साथ सेक्टर-8 पार्टी के लिए गए थे। वहां मनीमाजरा निवासी हैप्पी से खाना खाते समय झड़प हो गई। होटल से निकलने के बाद हैप्पी ने अपने दोस्त केसर के साथ डंडाें से हमला कर दिया। हमले से सिर और चेहरे में चोट आई है।