फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह शगुन योजना में देरी की जांच करेंगी एससी-एससी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में विवाह शगुन योजना के लाभार्थियों को रकम मिलने में हो रही देरी की जांच विधानसभा की एससी-एसटी समिति जिलों में जाकर करेगी। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने योजना में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लिया है। वित्त विभाग ने समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने योजना का लाभ विवाह के दिन ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के बैंक खाते में अग्रिम राशि जमा करवा दी जाएगी, जिससे बिना विलंब शगुन राशि का भुगतान हो सकेगा। बुधवार को विधानसभा की अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए गठित समिति की विशेष बैठक में अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही पेचिदगियों पर गंभीर चर्चा हुई।
विज्ञापन

स्पीकर ने अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में आ रही दिक्कतों को वित्त विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि विवाह शगनु योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। कई बार ऐसे मामले वर्षों तक लंबित रहते हैं। आवेदन के समय ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। गुप्ता ने समिति से आग्रह किया कि जिला केंद्रों पर पहुंच कर योजना के क्रियान्वयन की बारीकी से जांच करें। विवाह शगुन में देरी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। गुप्ता ने कहा कि विवाह के बाद शगुन देने का कोई औचित्य नहीं बनता, बल्कि यह हर हाल में विवाह के दिन ही मिलना चाहिए। समिति ने स्पीकर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समिति की सिफारिशों पर स्कूली बच्चों को टैब उपलब्ध करवाने संबंधी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए शिक्षा और वित्त विभाग के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। ज्ञान चंद गुप्ता और समिति चेयरपर्सन ईश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। ईश्वर सिंह ने कहा कि विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों से जुड़े मामलों में विशेष रूचि लेते हैं, जिसके चलते उनकी समिति की सिफारिशों को गंभीरता से लिया जाता है। बैठक में समिति के सभी सदस्य विधायक लक्ष्मण नापा, राजेश नागर, सत्यप्रकाश, रेणु बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण और धर्म पाल गोंदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें