फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद की कार्यकर्ताओं से अपील, अफवाहों के बहकावे में न आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी के नेताओं और वर्करों से अफवाहों के बहकावे में न आकर इस समय पार्टी को मजबूत करने के लिए एकता प्रदर्शित करने की अपील की। पार्टी के महासचिव बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि पार्टी हर कीमत पर अपने सिद्धांतों और पंथक मूल्यों को बनाए रखेगी। उन्होंने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे की खबरों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बनाई गई झूंदा सब कमेटी इन सभी मुद्दों पर चर्चा कर रिपोर्ट साैंपेगी।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में महासचिव बलविंदर सिंह भूंदड़ ने स्पष्ट किया कि जीत और हार तो होती ही रहती है, जो किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं होती। इसके अलावा जनरल को रातोंरात नहीं बदला जाता। उन्होंने सभी वरिष्ठ सहयोगियों से पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होने की अपील की। वरिष्ठ नेता जगमीत बराड़ द्वारा उठाए गए मुद्दों के बारे में पूछे जाने पर अकाली नेता ने कहा, मैंने उनके बयान को पूरी तरह से देखा नहीं है, लेकिन मैं इस बात पर जोर देकर कहा सकता हूं कि पार्टी उपयुक्त पार्टी मंच पर सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है।
भूंदड़ ने स्पष्ट किया कि इकबाल सिंह झूंदा उप-कमेटी की रिपोर्ट पर सहित सभी मुद्दों पर पार्टी जल्द ही चर्चा करेगी। रिपोर्ट पर चर्चा पहले संगरूर उपचुनाव तक टाल दी गई थी। भूंदड़ ने कहा कि हम सभी मंचों पर सिख बंदियों को छुड़ाने के मुद्दे को उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यहां तक कि केंद्र पर भी उन्हें तुरंत रिहा करने के लिए दबाव डालेंगे। आप की सरकार को प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर को भी तुरंत रिहा करना चाहिए, जिनकी रिहाई को आधिकारिक सरकारी कमेटी ने मंजूरी दे दी थी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरचरण सिंह बैंस और चरणजीत सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें