फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल्य हेल्थकेयर के दो निदेशकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित अतुल्य हेल्थकेयर के निदेशक सेक्टर-20 निवासी पंकज कुमार कंसल और सेक्टर-30 निवासी अनुज गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। शहर के प्रमुख दवा विक्रेता व कुमार रियल्टर्स के संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कंपनी के निदेशकों को सेक्टर-11 स्थित अपनी संपत्ति को सर्विस प्रोवाइडर के रूप में दिया था, लेकिन दोनों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करके वर्ष 2019 में 9 साल की रेंट डीड तैयार कर ली थी। इसमें लिखा गया था कि इतने समय में हर माह अतुल्य हेल्थ केयर की ओर से पांच हजार रुपये किराया दिया जाता है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुमार रियल्टर्स के मालिक विनोद कुमार सिंगला के बेटे करण सिंगला का आरोप है कि बताया कि वर्ष 2015 में अतुल्य हेल्थकेयर के साथ हमारा मेडिकल सर्विस एग्रीमेंट हुआ था। अतुल्य हेल्थकेयर के निदेशकों ने अपनी दूसरी कंपनी मेसर्स स्टीड फास्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर 9 साल का फर्जी रेंट एग्रीमेंट बना लिया। इन दस्तावेजों को रजिस्ट्रार के सामने भी पेश कर दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मार्च 2022 में एसएसपी विंडो पर शिकायत की। उसके बाद सोमवार को अतुल्य हेल्थ केयर के दोनों निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। ज्ञात हो कि अतुल्य हेल्थकेयर में टाटा समूह का भी निवेश है।
बॉक्स
रेवेन्यू शेयर कम हुआ तो विवाद शुरू हुआ : अनुज गुप्ता
अतुल्य हेल्थ केयर के निदेशक अनुज गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2019 में हमारा कुमार रियल्टर्स के साथ हाउस नंबर 10 और 11 के लिए रेवेन्यू शेयर रेंटल एग्रीमेंट हुआ था। हमें अपनी दफ्तर के लिए पंजीकरण नंबर और जीएसटी नंबर चाहिए था। इसके लिए हमने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। कुमार रियल्टर्स की ओर से कहा गया कि आप दस्तावेज घर भेज दें हम हस्ताक्षर करके दे देंगे। लगभग डेढ़ साल पहले हमने हाउस नंबर 10 को खाली कर दिया। उसके बाद 11 नंबर कोठी में काम शुरू कर दिया। इन्होंने हमारी जगह लाल पैथॉलोजी लैब को दे दी, जिससे हमारे रेवेन्यू पर असर पड़ा, वहीं इनके साथ हुए समझौते के अनुसार रेवेन्यू शेयर कम हो गया। वहीं से विवाद शुरू हुआ। अब कुमार रियल्टर्स चाहता है कि हम 11 नंबर कोठी भी खाली कर दें।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी हो चुका है दोनों पक्षों में विवाद
इसी साल फरवरी माह में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अतुल्य लैब में घुसकर डायरेक्टर व अन्य पर मारपीट के मामले में पुलिस ने विनोद सिंगला, उनके बेटे करण और सर्वजीत सिंह बराड़ को गिरफ्तार किया था। बाद में सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी। अनुज गुप्ता ने शिकायत दी थी कि कोठी मालिक विनोद सिंगला और उनका बेटा करण सिंगला व सरवदीप सिंह बराड़ समेत दर्जन लोग लैब में जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने अनुज गुप्ता, उनके पार्टनर पंकज कंसल समेत कर्मचारियों के साथ डंडे, रॉड, तलवार व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में भी मारपीट करते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें