फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में शामिल होगा रग्बी खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार प्रदेश में रग्बी खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास करेगी। इस दिशा में कदम उठाते हुए खेल विभाग ने इस साल ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत रग्बी को भी शामिल करने का फैसला किया है। यह जानकारी रविवार को पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सरकारी आवास पर इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन के प्रधान राहुल बोस के साथ की बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन

राहुल बोस, जोकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी और फिल्म अभिनेता/निर्देशक हैं, के साथ चर्चा के दौरान मीत हेयर ने उन्हें बताया कि पंजाब में पहली बार करवाई गईं ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में 30 खेलों को शामिल किया गया था। इसमें 3 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस बार रग्बी खेल को भी शामिल किया जाएगा। मीत हेयर ने कहा कि रग्बी खेल एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल और हैंडबॉल खेलों के मिश्रण वाली खेल है, जो पंजाबियों के स्वभाव के अनुकूल है। इस खेल में पंजाबियों के बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि रग्बी-7 इस खेल का छोटा रूप है, जो ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल है, इसलिए खेल के इस रूप को पंजाब में प्रसारित करने के प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर राहुल बोस ने रग्बी खेल के बारे में मीत हेयर को एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिखाई। राहुल बोस ने कहा कि बहुत तेजी से इस खेल का दायरा बढ़ रहा है और ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होने के कारण यह अब पदक वाली खेल बन गई है। पंजाब के खेल मंत्री की मांग पर राहुल बोस ने जल्द ही राज्य में रग्बी-7 का इंवीटेशनल टूर्नामेंट करवाने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें