फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट चालक चला रहा था रोडवेज बस, सवारियों ने काटा बवाल

Sun, 01 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
विज्ञापन
मोरनी की सड़कों पर हरियाणा रोडवेज के चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लेकिन विभाग इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। कुछ चालक गैर सरकारी चालकों को बस थमा कर कुछ मस्ती करते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को मोरनी से बड़याल मुख्य मार्ग पर देखने को मिला है।
विज्ञापन


मोरनी से बड़याल रूट पर चलने वाली सरकारी बस को एक प्राइवेट चालक चला रहा था, जिसका सवारियों ने कड़ा विरोध किया। एचआर-68-7265 नंबर बस जैसे ही मोरनी पहुंची चालक सुशील कुमार ने बस को आगे बड़याल गांव तक खुद ना ले जाकर गैर सरकारी बस चालक को थमा दी।

इस बात का विरोध परिचालक राजेश कुमार ने भी नहीं किया। प्रत्यक्षदर्शी पूर्व जिला परिषद सदस्य बलवंत भींवर, मौजूदा राजी टिकरी पंचायत के सरपंच विरेंद्र सिंह, एडवोकेट हेमंत सिंह ने बताया कि वह मोरनी से गांव जा रहे थे। उन्होंने शेरला गांव के पास देखा कि मोरनी निवासी रमन जोकि एक गैर सरकारी चालक है।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज की बस को चला रहा था। उन्होंने कार को बस के पीछे लगाया, लेकिन कार को देख रमन ने बस की स्पीड बढ़ा दी। उन्होंने बताया कि मोरनी गांव के पास बस को रुकवाया और बस चला रहे रमन की फोटो ली। इसके बाद मीडिया और बस चालक को मौके पर बुलाया गया।

इसके बाद मामले से हरियाणा रोडवेज के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया। बलवंत सिंह ने विभाग के उच्च अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग कार्रवाई नहीं करेगा तो वह कोर्ट का सहारा लेंगे। 

कोट्स 
इस मामले की शिकायत मिली है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में यदि बस चालक दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बस को किसी गैर व्यक्ति के हाथों में सौंपना घोर लापरवाही है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

वियोम शर्मा, जीएम हरियाणा रोडवेज पंचकूला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें