फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: घर बैठे ऑनलाइन कीजिए लाइसेंस के लिए आवेदन

Sun, 01 May 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन पंजीकरण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब आप घर बैठे कंप्यूटर या लैपटॉप से ऑनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अब आपको आरटीओ के न तो चक्कर काटने होंगे और ना ही फाइलों का झंझट होगा। मई के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन लाइसेंस की शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कामर्शियल व्हीकल की एनओसी के लिए भी लोग घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। कामर्शियल व्हीकल के लाइसेंस के लिए अभी आवेदकों को एक माह तक इंतजार करना पड़ता है। इस बीच आवेदकों को फाइल वर्क पूरा करने के लिए आरटीओ दफ्तर के कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। 

दलालों से मिलेगा छुटकारा 
कामर्शियल व्हीकल के लाइसेंस और एनओसी का ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत होने के बाद दलालों भी लोगों को छुटकारा मिल सकेगा। अभी जल्द काम पूरा कराने के चक्कर में लोगों से पैसा दलाल ऐंठते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे होगा आवेदन 
कामर्शियल लर्निंग व परमानेंट लाइसेंस के लिए वेबसाइट परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही वाहन सॉफ्टवेयर का होम पेज खुलेगा। जिस पर कामर्शियल लर्नर व परमानेंट लाइसेंस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही लर्नर लाइसेंस का पेज खुलेगा, जिसमें पूरी जानकारी आवेदक को भरना होगा। इसके बाद पेमेंट फीस के ऑप्शन पर क्लिक कर ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से लाइसेंस की राशि जमा करनी होगी। इसके बाद आवेदक अपनी सुविधा के मुताबिक लाइसेंस एग्जाम का डेट सेम डे या फिर अगले दिन के लिए बुक कर सकता है। अगर आवेदक ऑनलाइन पेमेंट करने में सक्षम नहीं हैं तो वह चालान की कॉपी निकालकर आरटीओ ऑफिस में जमा करवा सकते हैं। इसी प्रकार एनओसी की प्रक्रिया भी होगी। लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत सभी डॉक्यूमेंट आरटीओ में ही जमा करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन



कोट्स 
वाहन सॉफ्टवेयर के डिजाइन का काम करीब पूरा हो चुका है। मई के दूसरे सप्ताह तक सफल टेस्टिंग होते ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 
- सतपाल शर्मा, डिस्ट्रिक इनफॉर्मेशन ऑफिसर पंचकूला।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें