फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक पूरी नहीं हुई सड़कों की रीकारपेटिंग, बारिश सिर पर

Thu, 02 Jun 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अभी तक पूरी नहीं हुई सड़कों की रीकारपेटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में अब तक सड़कों की रीकारपेटिंग का काम एक चौथाई ही हो सका है। बारिश का मौसम आने वाला है और नौ सेक्टरों की सड़कों की रीकारपेटिंग होनी है। एक माह में एमडीसी सेक्टर-4, सेक्टर-6, सेक्टर-7 और सेक्टर-17 की सड़क का काम पूरा हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि सड़कों की रीकारपेटिंग का काम जुलाई के पहले पूरा कर लिया जाएगा। पंचकूला एमडीसी-5, सेक्टर-2, सेक्टर-4, सेक्रट-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-12ए, सेक्टर-9 और सेक्टर-19 की सड़कों की री कारपेटिंग बाकी है। फिलहाल नगर निगम द्वारा सेक्टर-18 की सड़क की रीकारपेटिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


बारिश और मशीनरी से रुका काम
नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि सड़कों की रीकारपेटिंग का कार्य बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। री कारपेटिंग के दौरान चार बार मशीनरी खराब हो चुकी है और पांच बार बारिश ने बाधा डाली है। जिसके कारण काम में देरी हुई है। पंचकूला में कई स्थान ऐसे हैं जहां पानी की निकासी अब तक ठीक नहीं है। इसकी वजह से बारिश के मौसम में पानी की निकासी की समस्या से सड़क खराब हो सकती है। नगर निगम के एक्सईएन ने बताया कि रोड गली को ठीक कर दिया गया था और जहां जहां समस्या है उसको जल्द ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें