फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिहौड़-खटौली सड़क गड्ढों में तब्दील, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने बताया, सड़क की मरम्मत और पैचवर्क के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बरवाला। रिहौड़ से खटौली गांव तक जाने वाला सड़क मार्ग बदहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
खटौली के पूर्व सरपंच नथूराम, ब्रह्मपाल, सुभाष कुमार, सतीश कुमार, बलदेव सिंह तथा रिहौड़ के पूर्व सरपंच रजनीश शर्मा और प्रिंस ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए बरवाला आना-जाना पड़ता है, लेकिन टूटी सड़क के कारण काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कोट
सड़क की मरम्मत और पैचवर्क के लिए टेंडर भेजा गया है। टेंडर स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू कर समस्या का समाधान किया जाएगा। - तरुण शर्मा, जेई, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें