फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में युवा बहा रहे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम अभ्यास में जुटे युवा खिलाड़ी, प्रतियोगिताओं की तैयारी को दे रहे अतिरिक्त समय
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल स्टेडियम में छुट्टियों के दौरान नियमित दिनों की तुलना में अधिक खिलाड़ी पहुंच रहे हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गर्मी की छुट्टियों के दौरान ताऊ देवी लाल स्टेडियम का एथलेटिक ट्रैक खिलाड़ियों से गुलजार हो गया है। स्कूलों की छुट्टियों का लाभ उठाते हुए युवा खिलाड़ी सुबह और शाम अभ्यास कर अपने खेल कौशल को निखारने में जुटे हैं।
स्टेडियम में इन दिनों दौड़, लंबी कूद और अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों की अच्छी-खासी मौजूदगी देखी जा रही है। खिलाड़ी आगामी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

100 मीटर धावक गुनगुन, आर्यन शर्मा, मुस्कान, यश चौहान और रिद्धिमा ने बताया कि स्कूल के दिनों में पढ़ाई के कारण अभ्यास के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, लेकिन छुट्टियों में उन्हें फिटनेस और प्रदर्शन सुधारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच विक्रम चौधरी ने बताया कि छुट्टियों के दौरान खिलाड़ियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। यह समय खिलाड़ियों के लिए तकनीक सुधारने और फिटनेस मजबूत करने का सबसे उपयुक्त अवसर होता है। स्टेडियम प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें