फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पांच करोड़ से कराई रेनोवेशन लेकिन इमरजेंसी में बेड पर टपक रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल: सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सीलन और लीकेज से मरीज परेशान, ठंड में बढ़ी दिक्कतें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल की रेनोवेशन पर भले ही करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए हों लेकिन हकीकत यह है कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बेड पर पानी टपक रहा है। ठंड के मौसम में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को सीलन और लीकेज के बीच इलाज कराना पड़ रहा है। रेनोवेशन के महीनों बाद भी इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों की खामियां दूर नहीं हो सकीं।
इमरजेंसी वार्ड में दीवारों पर सीलन, छत से टपकता पानी और फर्श पर भरा पानी मरीजों और तीमारदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यह पूरा निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराया गया था लेकिन गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


इमरजेंसी में घुसते ही सिर पर टपकता है पानी
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के इमरजेंसी वार्ड में रेनोवेशन के तहत पेंट, लाइटिंग और अन्य कार्य तो कर दिए गए लेकिन छत और दीवारों की सीलन को ठीक नहीं किया गया। हालात ये हैं कि इमरजेंसी में प्रवेश करते ही सिर पर पानी टपककर गिरता है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी सीलन बनी हुई है। ग्रीन एरिया में मरीजों के बेड के पास पानी भरा है। वहीं इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर के बाहर भी लगातार पानी गिर रहा है। फर्श गीला रहने से फिसलन बनी हुई है। इस कारण मरीजों को चोट लगने की आशंका है।

मरीज बोले, इलाज के साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रही
मेरे बेड के पास पानी भर गया
मेरे बेड के पास छत से पानी टपक रहा है। ठंड के मौसम में यह स्थिति और ज्यादा परेशान करने वाली है। दस दिन पहले काम ठीक कराया गया था, लेकिन अब भी लीकेज बंद नहीं हुई।
विज्ञापन

-शुभात्रा, सेक्टर-16 निवासी, मरीज

ओटी कक्ष के बाहर गिर रहा पानी
इमरजेंसी ऑपरेशन कक्ष के बाहर लगातार पानी गिर रहा है। पट्टी कराने जाते समय फिसलकर गिर गई। शुक्र है कि चोट नहीं लगी।
-ज्योति, मौलीजागरां निवासी, मरीज

कोट
सिविल अस्पताल में रेनोवेशन पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया गया है। यदि सीलन और पानी टपकने की समस्या है तो विभाग को पत्र लिखकर जल्द इसे ठीक कराया जाएगा।
-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
कोट
इमरजेंसी वार्ड का काम पूरा किया गया है। यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आती है तो टीम भेजकर जल्द ही सीलन और लीकेज को ठीक कराया जाएगा।
-आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें