फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा : डीजे पर गाना लगाने को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव बटवाल में स्थित एक टाइल फैक्टरी परिसर में डीजे पर अपनी पसंद का गाना लगाने और नाचने को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। झगड़े में कई लोग घायल हो गए। बिहार के गांव बिजुरिया जिला बेगुसराय निवासी अमरजीत यादव ने रायपुररानी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

उसने बताया कि होली के दिन दोपहर करीब दो बजे बड़े भाई रणजीत और अन्य साथी अमरेंद्र कुमार, रामबली, रणजीत, रणबीर, विकास कुमार, सिक्योरिटी गार्ड रवि सहित अन्य लेबर भोजपुरी गानों पर डांस कर रहे थे। तभी गांव बटवाल निवासी संदीप और गांव खटौली निवासी हुक्म सिंह करीब आठ-दस साथियों के साथ फैक्टरी में पहुंचे और डीजे वाले से पंजाबी गाना लगाने को कहा। अमरजीत ने उन लोगों को बताया कि यह उनका निजी कार्यक्रम है। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया।
अमरजीत ने बताया कि हुक्म सिंह और संदीप ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कांच की टूटी बोतल से उसको और कई साथियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनके अन्य साथियों को आता देखकर सब फरार हो गए। 112 नंबर पर फोन करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को रायपुररानी अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें