फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा : बोर्ड परीक्षाएं जल्द, हेल्पलाइन नंबर के बिना विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंचकूला में जिले स्तर पर कोई हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल अपने स्तर पर ही अतिरिक्त कक्षाएं देकर विद्यार्थियों की तैयारी करवा रहे हैं। पंचकूला में 10वीं और 12वीं में कुल 4500 विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। स्कूल रिजल्ट सुधारने के लिए अपने स्तर पर जुटे हैं, लेकिन विभाग की ओर से विषय के अनुसार कोई हेल्पलाइन पैनल नहीं बनाया गया है। इस कारण स्टूडेंट्स को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हर साल बोर्ड एग्जाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की जाती है, लेकिन पंचकूला में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर कोई हेल्पलाइन नहीं बनाई गई है। आरटीआई एक्टिविस्ट मनीष बांगड़ ने बताया कि शहर में हेल्पलाइन नंबर बच्चों के लिए हर विषय की जारी की जानी चाहिए।
इससे बच्चों को मदद मिलती है। जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी ने बताया कि हर स्कूल अपने स्तर पर तैयारी करवा रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। इसके लिए अगर कोई निर्देश आएगा तो हेल्पलाइन जरूर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें