चंडीगढ़। पंजाब राज्य से दो राज्य सभा सदस्यों के चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। अब उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन भर सकते हैं। पंजाब से निर्वाचित राज्य सभा सदस्य अंबिका सोनी और बलविंदर सिंह का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने बताया कि शेड्यूल के मुताबिक नामांकनों की जांच 1 जून को होगी।। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून है। 10 जून को सुबह 9 जे से शाम 4 बजे तक वोटें पड़ेंगी और वोटों की गिनती भी इसी दिन शाम 5 बजे होगी। मतदान का काम 13 जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।