फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार पांच लाख दे रही, मान कौर के परिवार ने कहा- दूसरे मरीजों को दें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय वेटरन एथलीट मान कौर (105) की सहायता के लिए पंजाब सरकार आगे आई है। सरकार की ओर से गाल ब्लैडर कैंसर से जूझ रही मान कौर के बेहतर इलाज के लिए पांच लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। यह जानकारी मान कौर के बेटे गुरदेव सिंह ने शुक्रवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से उन्हें संपर्क कर मान कौर की सेहत की पूरी जानकारी ली गई। वहीं यह भी कहा कि सरकार की ओर से सोमवार को उन्हें पांच लाख रुपये का चेक भेजा जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि मान कौर का इलाज डेराबस्सी के देवी नगर स्थित शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल में मुफ्त चल रहा है। अस्पताल वालों ने हमसे पैसे नहीं लिए हैं, इसलिए पंजाब सरकार की ओर से दी जा रही इस राशि को हम अस्पताल वालों को दे रहे हैं, जिससे इस राशि से किसी गरीब या जरूरतमंदों का इलाज हो सके।
स्थिति में हो रहा सुधार
बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओर से दी जा रही थैरेपी से मान कौर की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल केडॉक्टर लगातार उनकी मां के स्वास्थ की जांच कर रहे हैं। उनका आयुर्वेद तरीके इलाज चल रहा हैं। जूस के साथ वह रोटी का कुछ हिस्सा भी खा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में हुई थी भर्ती
मान कौर का मध्यप्रदेश के अस्पताल की ओर से दी जा रही हैम्यौपेथी दवाइयाें से इलाज चल रहा था। इन दवाइयों से कुछ खास फर्क न पड़ने पर उन्हें 8 दिन पहले डेराबस्सी के देवी नगर स्थित शुद्धि आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज इसी अस्पताल में आयुर्वेद तरीके से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें