फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनबस और पीआरटीसी कर्मचारी फिर आंदोलन की राह पर, मांगों के लिए 13 जुलाई से सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए करेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़ ली है। अपनी मांगों के लिए 13 जुलाई से राज्य के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद करने जा रहे हैं। कर्मचारी अपना वेतन बढ़ाने और पक्का करने की पंजाब सरकार से मांग कर रहे हैं। राज्य में पनबस और पीआरटीसी के आंदोलनरत कर्मचारियों ने बताया कि 13 जुलाई को पंजाब के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

इससे पहले भी उन्होंने हड़ताल की थी, जो सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की गई है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन बढ़ाने और पक्का करने जैसी मांगों के लिए पंजाब सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने से एक बार फिर पनबस व पीआरटीसी कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 2 घंटे की हड़ताल कर पंजाब सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार के सिर पर जूं न रेंगी तो फिर चक्का जाम कर राज्य स्तर का संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि पनबस के किसी भी ठेका कर्मचारी को पक्का नहीं किया जा रहा है। वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें