फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बुवाई के दौरान किसानों को 8 घंटे बिजली सप्लाई देगा पीएसपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने किसानों को धान की बुवाई के लिए 10 से 17 जून तक चरणबद्ध तरीके से 8 घंटे बिजली सप्लाई देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पीएसपीसीएल के वितरण विंग की बुधवार सुबह आगामी धान सीजन के प्रबंधों संबंधी बैठक हुई। बिजली मंत्री हरभजन सिंह, सीएमडी बलदेव सिंह सरां और डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने डिस्ट्रीब्यूशन और ग्रिड ऑपरेशन और रख-रखाव विंग के मुख्य इंजीनियरों, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियरों, कार्यकारी इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा धान सीजन के दौरान किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों के साथ-साथ इसी समय के दौरान उद्योगों और अन्य उपभोक्ताओं के लिए बिजली के उचित वितरण को बरकरार रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों संबंधी चर्चा करना था।
बिजली मंत्री ने भरोसा दिया कि कारपोरेशन के सभी उपभोक्ताओं को पंजाब में निरंतर, निर्विघ्न बिजली सप्लाई दी जाएगी। भारत-पाक सरहद के साथ लगती कंटीली तार से पार के क्षेत्रों में बुवाई 10 जून से शुरू हो जाएगी, जिसके बाद 14 जून से दूसरे चरण के अंतर्गत 10 जिलों - होशियारपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, रूपनगर, एसएएस नगर और बाकी 13 जिलों- बठिंडा, बरनाला, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, मानसा, मोगा, फाजिल्का में 17 जून से धान की बुवाई का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें