फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-15 में शराब ठेके का विरोध, लोगों ने हंगामा कर रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 में खोले जाने वाले शराब ठेके का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम को ठेके के विरोध में सेक्टरवासियों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया और काम रुकवा दिया। लोगों ने कहा कि सेक्टर के बीच में ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। इससे सेक्टर का माहौल खराब हो जाएगा। स्थानीय निवासी एडवोकेट मनोज ने बताया कि सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड के मकानों के बीच ही ठेका खोला जा रहा है। शराब का ठेका खुलने से यहां के लोगों को खासी परेशानी होगी। सेक्टर की महिलाओं और युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने कहा कि देर रात तक यहां लोग शराब लेने के लिए आएंगे।
विज्ञापन

आसपास खड़े होकर शराब का सेवन भी करेंगे। इससे सेक्टर का माहौल खराब हो जाएगा। इसलिए प्रशासन को यहां से ठेका शिफ्ट कर देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में खेमचंद भारद्वाज, सुभासिनी, एसके गुलेरिया, ईश्वरचंद, राजसिंह कौशिक, पंकज कौशिक, अशोक धीमान, उमेश शर्मा, सीपी शर्मा, एमएस मुंजाल, डॉ. एसके शर्मा, सुनील भारद्वाज, नरेंद्र सिंह फौगाट, मानसी फौगाट, सरोज फौगाट, जगतपाल फौगाट, ललित नैय्यर, एनडी शर्मा, मनीष कुमार, धनपति देवी, चंपा देवी, संतोष और कमलेश देवी सहित सेक्टर के कई लोग शामिल रहे।
हम यहां ठेका किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे। मैंने दिन में काम रुकवा दिया था। अगर ठेका खोला गया तो यहां पर धरना दे देंगे। यहां ठेका खुलने से स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को इस मामले में तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

इस संबंध में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भी अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि शराब के ठेके को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। - जय कौशिक, पार्षद, सेक्टर-15
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें