फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद : अब तब जिले में 11895 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद, 6842 मीट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका है उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रबी सीजन 2022-23 के लिए गेहूं की खरीद और उठान का कार्य सुचारु रूप से किया जा रहा है। अब तक जिले की तीनों मंडियों में 11895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 6842 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022-23 में जिले में हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक हैफेड ने 5180 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 6715 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसी प्रकार हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 3984 मीट्रिक टन व हैफेड ने 2858 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कर लिया है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को जिले की तीनों मंडियों में कुल 1895 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसमें से 1047 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया। बरवाला में हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 744 मीट्रिक टन और रायपुररानी में हैफेड ने 250 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें