फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंजाब के बाद अब हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू की तैयारी, सीएम के साथ बैठक में आज होगा निर्णय

Mon, 12 Apr 2021 12:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विज बोले- स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सभी अपनी ड्यूटी संभालें
  • हरियाणा में आज से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीका उत्सव
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बाद हरियाणा में भी रात्रि कर्फ्यू लगाने की तैयारी चल रही है। कर्फ्यू कब से और कहां-कहां लगाना है, इस पर अंतिम निर्णय सीएम मनोहर लाल के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। 11 से 14 अप्रैल तक प्रदेश में टीकाकरण उत्सव मनाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद आज इसकी घोषणा की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सुझाव के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रहे हैं। पड़ोसी राज्य दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में पहले ही रात्रि कर्फ्यू लगाया जा चुका है। अभी तक सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।


विज ने कहा कि हरियाणा में पहली लहर के मुकाबले अब कोरोना के मामले सबसे ज्यादा आने पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को सतर्क कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि पहली लहर में जिसकी जहां-जहां जो ड्यूटी थी, वे अपनी ड्यूटी को संभाल लें।

विज्ञापन


सारे स्टाफ की छुट्टियों को रद्द कर दिया है और पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। पहले की तरह कोविड अस्पताल बनाने के भी निर्देश जारी कर किए हैं। टीकाकरण उत्सव मनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें