फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी : राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से हर वोट के महत्व को दर्शाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 पर ‘मेरा वोट-मेरा भविष्य-एक वोट की शक्ति’ विषय पर एक राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू की है। इसके लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि भारत के चुनाव आयोग के ‘स्वीप’ (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) कार्यक्रम की यह राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता लोगों की प्रतिभा और रचनात्मकता को उजागर करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को भी मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी आयुवर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्राउड सोर्सिंग के माध्यम से लोकतंत्र में हर एक वोट के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें