फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती और उसके पति ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सात महीने की गर्भवती महिला ने अंबाला में और उसके पति ने पिंजौर के गांव मढ़ावाला में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने अंबाला थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने बेटी जलधारा की शादी बीते साल मई महीने में राजू निवासी मढ़ावाला से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। कई बार उसकी बेटी के साथ ससुराल वालों ने मारपीट व झगड़ा किया। करीब 15 दिन पहले भी बेटी के साथ पति राजू और उसकी सास सरस्वति ने मारपीट की थी। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गाए थे। जब वे सभी काम पर गए हुए थे तो दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति और उसकी सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें