फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड पार्क समेत 13 पर्यटन स्थलों के टिकट अब ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से बनाए गए मोबाइल एप के जरिए अब बर्ड पार्क, सुखना लेक पर बोटिंग, रॉक गार्डन समेत 13 पर्यटन स्थलों के टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। पहले केवल छह पर्यटन स्थलों के ही टिकट बुक हो रहे थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ टूरिज्म नामक इस एप को 10 फरवरी को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने लांच किया था। गृह व पर्यटन विभाग के सचिव नितिन यादव के अनुसार पर्यटन स्थलों पर लोगों को टिकट के लिए अब तक लाइन में लगना पड़ता था। कई जगह काउंटर कम होने से लोगों को काफी समय इंतजार भी करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए ही यह एप बनाया गया है।
एप के जरिए जिन 13 पर्यटन स्थलों के टिकट बुक किए जा सकते हैं, उनमें सुखना लेक पर बोटिंग, रॉक गार्डन, चंडीगढ़ आर्किटेक्ट म्यूजियम, ली कार्बूजिए सेंटर, पियरे जेनरे म्यूजियम, कैपिटल कांप्लेक्स, बर्ड पार्क, डॉल म्यूजियम-23, नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम-10, नेशनल गैलरी ऑफ पोट्रेट-17, सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, नेपली और कांसल फॉरेस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

जल्द ही फिल्मों की शूटिंग की इजाजत भी एप पर ही मिलेगी
एप पर पर्यटन स्थलों के खुलने और बंद होने के समय की भी जानकारी दी गई है। इन स्थलों तक पहुंचने के लिए मैप का लिंक भी दिया गया है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हॉप ऑन-हॉप ऑफ बस की बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा एप में जल्द ही फिल्म शूटिंग की इजाजत देने व विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मिलने वाले फूड के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें