फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: श्री नाडा साहिब में धूमधाम से मनाया श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया और संगत के लिए व्यापक प्रबंध किए गए।
विज्ञापन




हेड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह ने सुबह 7 बजे से 8 बजे तक गुरु गोबिंद सिंह के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कथा सुनाई और संगत को निहाल किया। इससे पूर्व मंगलवार को अमृतवेले सुबह 3 बजे से ही विशेष कथा और कीर्तन का शुभारंभ हो गया था, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। दिन भर और देर रात तक गुरुद्वारा साहिब में संगत का तांता लगा रहा। श्रद्धालु श्रद्धा भाव से कथा और कीर्तन सुनते रहे और गुरु की वाणी से आत्मिक शांति प्राप्त की। मंगलवार रात 11 बजे तक संगत गुरुद्वारा साहिब में बैठकर गुरु की महिमा का श्रवण करती रही। प्रकाश उत्सव के अवसर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में मत्था टेका। दूर-दूर से आई संगत ने गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें