पंचकूला। पंचकूला लेडीज क्लब ने निजी होटल चंडीगढ़ में करीब 60 महिलाओं ने क्लब के 16 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। सबसे पहले दीप प्रज्वलन हुआ। फिर सब ने तंबोला खेला जिस में जीतने वालों को हैप्पी न्यू ईयर बोलना था। देवेंद्र बेदी ने बेहतरीन तरीके से तंबोला खिला कर सब का मन जीत लिया। मंच संचालन करुणा शर्मा ने किया और क्लब के फाउंडर मेंबर्स को सम्मानित भी किया। अध्यक्ष शारदा कठपालिया ने क्लब के 16 वर्ष पूरे होने की खुशी पर सब मेंबर्स को सजाने वाली घंटी और फोल्डिंग मग उपहार स्वरूप दिया। इस मौके पर उपेंद्र अहलूवालिया, सुधा भारद्वाज, सुमन लता, रचना वर्मा, सोनाली बक्शी, पूनम शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहीं। लक्की ड्रॉ में करुणा शर्मा, अनुपमा साहनी और सोनिया शर्मा विजेता रहे।