फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा पर सियासत : दिल्ली के 250 स्कूलों की सिसोदिया ने जारी की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के चुनावी माहौल के बीच शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली और पंजाब सरकार के बीच सियासत अब भी जारी है। पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की चुनौती को स्वीकार करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के स्मार्ट 250 स्कूलों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने परगट सिंह से भी जल्द सूची जारी करने को कहा है। सिसोदिया ने कहा है कि पंजाब के स्कूलों की लिस्ट जारी होने के बाद दोनों जगहों का दौरा किया जाएगा, जिस भी राज्य का शिक्षा मॉडल बेहतर होगा उसे पंजाब में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों राज्यों के बीच शिक्षा को लेकर सियासत आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मोगा दौरे से शुरू हुई है। केजरीवाल ने इस दौरान आंदोलनरत शिक्षकों को 8 गारंटी देने का एलान किया था, जिसके बाद पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा था कि शिक्षा व्यवस्था में दिल्ली नंबर छह पर है और पंजाब नंबर वन पर। इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री को इस पर बात करना ठीक नहीं है। इसके बाद लगातार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और परगट सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है। परगट सिंह ने मनीष सिसोदिया की चुनौती पर कहा था कि 10 नहीं 250 स्कूलों पर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद रविवार को दिल्ली की ओर से मनीष सिसोदिया ने 250 स्कूलों की सूची जारी कर दी है।
क्या है दिल्ली के स्कूलों की खासियतें
जारी की गई स्कूलों की उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खासियतें बताई हैं। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों का रिजल्ट 90 से 100 प्रतिशत है। इनमें पढ़ने वाले 50 विद्यार्थियों ने एनईईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यहां के बच्चे जेईई एडवांस परीक्षा को भी पास कर चुके हैं। इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को विदेशों में प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हीं वजहों के कारण इन स्कूलों का पहले परीक्षा परिणाम 60 से 80 प्रतिशत था अब वह 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें