पंचकूला। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेहरबार, आजाद और संजय जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसआईटी प्रमुख एवं एसीपी पंचकूला विजय नेहरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी असली उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपनी जगह किसी और से परीक्षा दिलवाई थी।
एचएसएससी की तरफ से जब लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी, डॉक्यूमेंट्स सहित सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया गया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। एचएसएससी ने मामले की तुरंत पुलिस को शिकायत दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। एसआईटी प्रमुख ने बताया कि पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा में अब तक 75 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।