फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरुद्ध पुलिस कमिश्नर ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर 7087091100

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जा रही है। पंचकूला पुलिस भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है, इसी नीति को आगे बढ़ाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और जड़ से खत्म करने पर काम कर रही है। इसके तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई भी शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने जिला पंचकूला में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति लागू करने के लिए एक व्हाट्सएप इंफो नंबर 708-709-1100 जारी किया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी पुलिस कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है।
विज्ञापन

सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के आधार पर काम करना होगा और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। यह नंबर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति को दृढ़तापूर्वक लागू करने के लिए कार्यालय पुलिस आयुक्त मनसा देवी पंचकूला में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें