फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक चोरी के मामले में अनिल भल्ला और आकाश भल्ला को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चेक चोरी के मामले में आरोपी अनिल भल्ला और उसके बेटे आकाश भल्ला को पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। आरोपी अनिल भल्ला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि आकाश भल्ला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

अब रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चेक के बारे में पता लगाएगी और आरोपी के अन्य साथियों की जानकारी जुटाएगी। पुलिस के अनुसार, हरिंदर कौर ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी थी कि उसका चेक आरोपी अनिल भल्ला और आकाश भल्ला ने चोरी से इस्तेमाल कर लिया था। चेक पर फर्जी तरीके से साइन कर उसे इन कैश करने की कोशिश की गई थी।
इसका मैसेज शिकायतकर्ता के फोन पर आ गया और शिकायतकर्ता ने तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस द्वारा उसी शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें