फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मां के दरबार में हाजिरी लगाकर नए साल की शुरूआत करेंगे लोग

विज्ञापन
अ​धिकारियों को निर्देश देती डीसी। संवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की जाएगी। मंदिर भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा, परिवहन, चिकित्सा समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डीसी मोनिका गुप्ता ने सोमवार को आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। श्री माता मनसा देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर लोग नए साल की शुरूआत करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सचिव शारदा को निर्देश दिए कि श्रीमाता मनसा देवी मंदिर को नवरात्र मेले की तरह फूलों से सजाया जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था के लिए एएसपी मनप्रीत सिंह सुदन को माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड का मुआयना कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ मानव मलिक को मंदिर के आसपास के क्षेत्र में मुहिम चलाकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड पूजास्थल पर एंबुलेंस और डाॅक्टरों की टीम नियुक्त करने के निर्देश दिए।
मोनिका गुप्ता ने जनस्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को पर्याप्त मात्रा में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की निरंतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता को बिजली की निरंतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज को गोदाम के पास अस्थाई बस स्टैंड बनाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को स्वयंसेवी और सेवादल संस्थाओं से भी मदद लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश विश्वनाथ, एचएसवीपी के ईओ मानव मलिक, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, स्वास्थ्य, पुलिस, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें