फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटों से लोग बेहाल, सेक्टरों में पानी को भी तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) आपूर्ति में सुधार के दावे कर रही है, लेकिन अघोषित कट के कारण शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कम दबाव में पानी आने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम दबाव के कारण पानी पहली मंजिल तक भी नहीं चढ़ रहा है। वर्तमान में बिजली की खपत 400 मेगावाट है जबकि निगम की तरफ से केवल 350 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

पंचकूला में 1.40 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दावे थे कि जून में सभी ढीले तार और खराब ट्रांसफार्मरों की जगह नए लगाए जाएंगे। इससे बिजली कट की समस्या नहीं होगी। ढीले तारों और ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के कारण लोगों को बिजली कट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कट की समस्या के कारण लोगों के घरों में सुबह के समय आने वाला पानी भी सही तरीके से नहीं चढ़ रहा है। वहीं पंचकूला में बिजली निगम की तरफ से एसडीओ की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाए जाने की बात कही गई थी। ग्रुप बनाकर बिजली समस्या का निदान करने को कहा गया था। इसके बाद इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
यहां लग रहे अघोषित कट
पंचकूला में अघोषित कट लगातार लग रहे हैं। सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 12ए, 14, 15, 16,17 सहित घग्गर पार सेक्टरों में अघोषित कट लग रहे हैं। सेक्टरोें में दो से चार घंटे कट लगने के बाद हालात बदतर बनते जा रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि शहर के बिजली के तार ठीक नहीं हैं। इस कारण इस तरह के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली के ढीले तार के कारण लग रहे कट
बिजली के ढीले तार होने के कारण शहर में लगातार कट लग रहे हैं। बिजली और ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने के बाद कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद दो से तीन घंटे में रिपेयर में समय लग रहा है। बिजली समय पर नहीं आ रहा है। इस कारण उमस भरी गर्मी में दिक्क्त हो रही है। बिजली का लोड बढ़ने के बाद ऐसी समस्या बनी हुई है। -सुभाष पपनेजा, आरडब्ल्यूए, महासचिव, सेक्टर-17
सेक्टरों में नहीं आ रहा है समय पर पानी
शहर के सेक्टरों में पांच मंजिला बिल्डिंग धड़ल्ले से बन रही है। सुबह पानी आने के समय बिजली कट होने के कारण पानी बहुत स्लो आता है। इस कारण फर्स्ट फ्लोर में भी पानी नहीं चढ़ पाता है। इस तरह की समस्या के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिलता है। बिजली के अघोषित कट रोजना लग रहे हैं। बिजली कट रोजना सेक्टरों में दो से तीन घंटे के लग रहे हैं। बिजली की खपत अधिक बढ़ जाने के कारण ऐसे हालात बने हुए हैं। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
बिजली की व्यवस्था सुधार के लिए तार और ट्रांसफार्मर शहर में विभिन्न जगहों पर नए लगाए जा रहे हैं। 129 नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम लगातार जारी है। बिजली व्यवस्था में जो भी खामियां है उसे ठीक कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। शहर के कंट्रोल रूम में एसडीओ की ड्यूटी लगाकर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। - भूपिंदर सिंह, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन

- शहर में बिजली के उपभोक्ता ------1.40 लाख
- शहर में बिजली की खपत --------400 मेगावाट
- शहर में बिजली की उपलब्धता 350 मेगावाट
- शहर में बिजली व्यवस्था के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर - 1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें