फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के निर्देशों का सख्ती से पालन करें लोग: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दीपावली के मद्देनजर उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए। इसके अलावा कोविड के निर्देशों का पालन भी अवश्य करें। उन्होंने कहा कि कोरोना कम हुआ है, पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। विनय प्रताप सिंह ने कहा कि जनता के सहयोग और स्वास्थ्य विभाग के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कोरोना का ग्राफ घटकर काफी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में त्योहारों का बहुत महत्व है।
विज्ञापन

दीपावली को पूर्ण श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। कोविड के समय में हमें त्योहारों के दौरान विशेष एहतियात बरतने की आवश्यकता है। कोविड एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बाजारों में खरीदारी के समय उपयुक्त दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उपायुक्त ने कहा कि कोविड को हराने के लिए प्रशासन के प्रयासों के साथ-साथ जनता का सहयोग अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें