फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बुढ़नपुर के लोगों को जल भराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-16 के गांव बुढ़नपुर के निवासियों को बारिश के दिनों में जल भराव की समस्या से राहत मिलने जा रही है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को गांव का दौरा कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को गांव से होकर बहने वाले एमडीसी नाले के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल का निर्माण करने और नाले को और अधिक गहरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विस अध्यक्ष के साथ नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक जगदीश शर्मा, नगर निगम के आयुक्त धर्मवीर सिंह और अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस दौरान गुप्ता ने कहा कि नाले के दोनो ओर रिटेनिंग वॉल बनने और नाले की गहराई बढ़ने से बारिश के दिनों में नाले के ओवरफ्लो की समस्या का निदान होगा और लोगों के घर भी सुरक्षित रहेंगे। गांव की महिलाओं ने विस अध्यक्ष को अवगत करवाया कि नाले में पानी के अधिक बहाव के कारण घरों में पानी भर जाने का खतरा रहता है। इस पर गुप्ता ने कहा कि वे इस समस्या के निदान के लिए आज सब लोगों के बीच आए हैं और उन्होंने गांव वासियों को इस समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।
बुढ़नपुर में बहने वाले नाले के कारण गांव से शमशान घाट तक सीधा मार्ग न होने की समस्या का समाधान करते हुए गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंडीगढ़ सीमा के साथ लगती निगम की भूमि से नाले के उपर एक छोटा पुल बना कर शमशान घाट तक रास्ता दिया जाए। गांव की एक बुजुर्ग महिला बीरो देवी ने जैसे ही गुप्ता को उसके घर के समीप गली में पानी भरने की समस्या से अवगत करवाया तो उन्होंने तुरंत महिला के साथ गली का निरीक्षण किया और मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को गली का स्तर ऊंचा करने और पानी की निकासी की समूचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को तीन दिन में योजना बनाएं
विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को गांव में एचएसवीपी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन के अंदर एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए और भूमि की तारबंदी की जाए ताकि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। ताकि सही मायनों में धरातल पर उनका काम नजर आए।
-----------------------------
गांव बुढ़नपुर में लोगों ने की विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी
पंचकूला। वीरवार दोपहर के बाद गांव बुढ़नपुर पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। गार्बेज कलेक्टर एसोसिएशन के प्रधान मंजू कुमार के नेतृत्व में शहर से कूड़ा उठाने वाले महिला पुरुषों ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस को इस बात की भनक नहीं लग पाई कि लोग विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने के लिए एकत्रित हुए हैं। जैसे ही विधानसभा अध्यक्ष का काफिला गांव में पहुंचा, तो इन लोगों ने ज्ञानचंद गुप्ता मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मंजू कुमार ने कहा कि वह लोग आराम से बैठे हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नारेबाजी करने के लिए मजबूर किया।
जैसे ही गार्बेज कलेक्टर ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू की, तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने रस्सी बांधकर इन लोगों को एक तरफ करने की कोशिश की। एसीपी अमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस इन लोगों को समझाने की कोशिश करती रही , लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। हंगामा में शामिल महिलाएं ने विधानसभा अध्यक्ष को काले झंडे दिखाए। इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें