फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका के टिब्बी मोहल्ला में 50 घरों के लोग पानी की किल्लत से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। खेड़ा सीताराम के साथ लगते टिब्बी मोहल्ला के समीप करीब 50 घरों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि उक्त एरिया में पानी की पाइप लाइन नहीं डाली गई है। इस कारण लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना कि वह इस बाबत कई बार विभाग के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। वहीं, लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस पवन कुमारी ने खेड़ा सीताराम का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि उनके एरिया में करीब 50 घरों में पानी नहीं आता जबकि उनको यहां रहते हुए 5 साल से भी अधिक हो गए हैं। वह संबंधित विभाग के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा है। स्थानीय निवासी जय नारायण, चन्द्रकेत गिरी, सत्यनारायण, गीता देवी सहित अन्य ने बताया कि उनको पानी के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है तब जाकर उनको पीने का पानी नसीब होता है।
वहीं, पवन कुमारी ने मौके से ही जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को फोन लगा लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया। पवन कुमारी ने कालका विधायक प्रदीप चौधरी से भी लोगों को पेश आ रही परेशानी के बारे में बताया। प्रदीप चौधरी ने उन्हें अश्वस्त किया कि जब तक यहां पर पाइप लाइन नहीं डाली जाती तब तक के लिए समस्या का कोई न कोई हल जरूर निकलवा दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरभजन सिंह, समाज सेवी सुरेन्द्र चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोट
इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। खेड़ासीताराम में पाइपलाइन डाली जानी है। इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। कोशिश है जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर लोगों की समस्या का निदान किया जा सके।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें