धरना देकर प्रदर्शन करते कानूनगो एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
पंचकूला। सेक्टर-1 के जिला सचिवालय के बाहर मंगलवार को पटवार एवम कानूनगो एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिले के सभी कानूनगो ओर पटवारी मांगों को लेकर सभी काम छोड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिला सचिवालय के बाहर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा और इस हड़ताल के चलते जिला सचिवालय में होने वाले कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनमें रजिस्ट्री का कार्य, लोगों के एससी व बीसी सर्टिफिकेट, रेजिडेंस सर्टिफिकेट, फर्द और इंतकाल जैसे काम शामिल हैं। पटवार एवम कानूनगो एसोसिएशन के अध्यक्ष भाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा अपनी लंबित मांगो को लेकर कई बार अधिकारियों की अपनी समस्या का संज्ञान दिलवाया है, लेकिन उनकी लंबित मांगो पर अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।
यह हैं मुख्य मांगें
वर्ष 2020 से 2023 तक की एलटीसी दिया जाए। वर्ष 2017 से अभी तक की एसीपी, मेडिकल बिल, एजुकेशन बिल, गिरदावरी के बिल, ब्याज समेत एरियर, एग्रीकल्चर सेंसिस, ट्यूबवेल सेंसिस, एसीआर ओर सर्विस बुक की मांग लेकर प्रदर्शन दिया जा रहा है।