फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध माइनिंग मामले में फरार होमगार्ड जवान दीपक पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अवैध माइनिंग मामले में होमगार्ड दीपक के फरार होने के बाद पंचकूला पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। यह इनाम पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि अवैध माइनिंग के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसमें पुलिस के लिए जरूरी है कि होमगार्ड दीपक के बयान ले सके। होमगार्ड जवान दीपक को पकड़ने के लिए पंचकूला पुलिस भरसक प्रयास कर रही है। बीते दिनों क्राइम ब्रांच की टीम ने पश्चिम बंगाल में छापा मारा, वहां तलाशी के बावजूद भी दीपक नहीं मिला।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस ने अवैध खनन के मामले में आरोपी रामशरण, अमरदीप और आदेश कुमार को गिरफ्तार किया था। चंडीमंदिर के थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह को इस मामले में शामिल होने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। माइनिंग का रुपया पुलिस और माइनिंग विभाग के आलाधिकारियों तक जाता था। यह रुपया दीपक पर पहुंचाने का आरोप है। इसमें थाना प्रभारी से लेकर एसपी लेवल के अधिकारियों तक रुपये पहुंचाने का आरोप है। दीपक की गिरफ्तारी के लिए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और पश्चिम बंगाल तक टीम छापा मार चुकी है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें संलिप्त जो भी अधिकारी और कर्मचारी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें