फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की सड़कों की री-कारपेटिंग का काम शुरू

Thu, 30 Jun 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा बालू
विज्ञापन
 हुडा ने सड़कों की री-कारपेटिंग का काम शुरू करवा दिया है। री-कारपेटिंग हाउसिंग बोर्ड से एनएच-22 तक होगी। बुधवार को हुडा ने इसकी शुरुआत पंचकूला 7 और 18 की डिवाइडिंग रोड से करवाया। शुभारंभ पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। इस दौरान एसई एनके वर्मा, एक्सईएन केएस एहलावत व एसडीओ एनके पायल मौजूद रहे। यह सड़क चार किमी लंबी और नौ मीटर चौड़ी बनाई जानी है। हुडा के एसडीओ एनके पायल ने बताया कि दो से ढाई माह के अंदर सड़क की री-कारपेटिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। सड़क की री-कारपेटिंग पर 3.13 करोड़ का खर्च आएगा।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड से एनएच-22 के सड़कों का रूट
हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर 18 और 7 की डिवाइडिंग रोड्स, सेक्टर- 17 और 8 की डिवाइडिंग रोड्स, सेक्टर- 19 और 9 की डिवाइडिंग रोड्स, सेक्टर- 15 और 10 की डिवाइडिंग रोड्स, सेक्टर- 14 और 11 की डिवाइडिंग रोड्स, 12-12ए डिवाइडिंग रोड्स।

पेक के इंजीनियर्स करेंगे सड़कों के मैटेरियल की जांच
हुडा के अधिकारियों के मुताबिक सड़कों के मैटेरियल की क्वालिटी पहले चरण में पेक इंजीनियर्स जांच करेंगे। इसके बाद सड़कों की री-कारपेटिंग का कार्य शुरू होगा। ताकि सड़क निर्माण में कोई कमी न रह जाए। श्रीराम लैब के एक्सपर्ट भी करेंगे मैटेरियल की जांच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें